रेप के बदले रेप !!

0 15

हरदोई–यूपी के हरदोई में एक ही कस्बे में दो युवतियों से दुष्कर्म की घटनाये सामने आयी है। एक युवती के संग उसके बगल में रहने वाले एक लड़के ने दुष्कर्म किया तो उसके बाद आरोपी लड़के की बहन ने भी पीड़िता के भाई पर बदले में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 

पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर पीड़ित दोनों युवतियों के भाइयो के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दोनों युवतियों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है।एक ही कसबे में रेप का बदला रेप से लेने की घटना के बाद पुलिस फिलहाल दोनों की आपसी पार्टीबंदी का मामला बताते हुए पूरे मामले की गंभीरता से सच जानने में जुटी है।  

Related News
1 of 810

हरदोई के जिला महिला चिकित्सालय में चिकित्सीय परिक्षण के लिए लायी गयी दोनों युवतिया सांडी थाने के सांडी कसबे की रहने वाली है। दोनों का आरोप है की उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद पुलिस दोनों को यहाँ मेडिकल के लिए लायी है। एक युवती का आरोप है की दूसरी युवती के भाई ने करीब एक महीने पहले उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस युवती का आरोप है की बीती 24 मई को फिर उसने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया जिसके बाद उसने शोर मचाया और लोगो ने किसी तरह उसे बचाया। वही इस घटना के बाद दूसरी युवती ने पहली युवती के भाई पर आरोप लगाया है की इस घटना के बाद आज सुबह उसके भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

एक कसबे में अगल बगल एक ही बिरादरी की दो युवतियों के साथ दुष्कर्म का मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस भी दोनों के आरोपों से हैरान रह गयी। पुलिस ने मामले की जांच के लिए दोनों युवतियों की शिकायत पर दोनों के भाइयो के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज़ करके यह पता लगाने की कोशिश कर रही है की मामला दुष्कर्म की वारदात के बाद बदला लेने के लिए दुष्कर्म का है या आपस की पार्टीबंदी में दोनों पक्ष एक दुसरे पर आरोप लगा रहे ह अथवा किसी आरोपी को बचने के लिए कोई पक्ष कही झूठा आरोप तो नहीं लगा रहा है।

(रिपोर्ट – सुनील अर्कवंशी , हरदोई )

Comments
Loading...