रोटी बनाने को लेकर भिड़े दो भाई, एक की मौत

0 17

कानपुर–किदवई नगर थाना क्षेत्र के लाल कालोनी में 2 सगे भाई में रोटी बनाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों एक दूसरे को मारने पीटने लगे। इसी झगड़े में बड़े भाई को गंभीर चोट आ गई। इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत के बाद छोटा भाई फरार हो गया। 

Related News
1 of 810

 

राजेश और अनिल हॉकर का काम करते थे और रोज शराब पीकर झगड़ा करते थे। शराब की लत होने के कारण राजेश और अनिल की पत्नी छोड़ कर चली गई। दोनों बेटों से परेशान मां अपने छोटे बेटे के साथ फैजाबाद ननिहाल में रहने लगा। मृतक की मां ने कहा, ”मुझे कोई जानकारी नहीं है कि दोनों में झगड़ा किस बात को लेकर हुआ था। इसी झगड़े में बड़े बेटे को चोट आई थी, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भगवान किसी को भी ऐसे बेटे नहीं दें।”

 

Comments
Loading...