सड़क पर ट्रक चालक की पिटाई का वीडियो वायरल

0 21

हाथरस–यूपी के हाथरस शहर में सड़क पर गुंडई और एक ट्रक मालिक की सरेआम पिटाई का मामला सामने आया है। रविवार को हुई इस वारदात का किसी ने वीडियो बना लिया था जो वायरल हुआ है। वीडियो में एक बुलेरो जीप सवार लोग एक ट्रक मालिक की पिटाई करते और उसे खींचकर गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास करते साफ़ दिखाई दे रहे है।

Related News
1 of 810

वीडियो में लोग इस पिटाई का विरोध करते और पिटाई करने वाले बोलेरो सवारों को दौड़ाते भी दिखाई दे रहे है। इस वायरल वीडियो में आम लोगों की ओर से दिखे एक शख्स ने पूछे जाने पर बताया है कि वारदात के दौरान पुलिसकर्मी आ गए थे लेकिन बोलेरो पर एक राजनैतिक दल का झंडा था इसलिए उन्होंने कुछ नहीं कहा। वीडियो वाइरल होने के बाद मामले में पुलिस ने ट्रक मालिक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी ने बताया है कि मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। 

(रिपोर्ट – सूरज मौर्या , हाथरस )

Comments
Loading...