आज करवाचौथ पर बन रहा विशेष संयोग और पूजा मुहूर्त, जानें चांद निकलने का सही समय

हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सुहागिन महिलाएं करवाचौथ का व्रत अपने पति की लंबी आयु, सौभाग्य, सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

0 188

हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सुहागिन महिलाएं करवाचौथ का व्रत अपने पति की लंबी आयु, सौभाग्य, सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत में महिलाएं पूरे दिन निर्जला रहती हैं और चांद निकलने के बाद अपने पति के हांथो से पानी पीकर अपना व्रत खोलती है। यह व्रत कार्तिक मास की कृष्ण चतुर्थी को चंद्रोदय ब्यापिनी में किया जाता है। यह व्रत आज यानि 13 अक्‍टूबर को चंद्रमा अपनी उच्‍च राशि वृषभ में रहेंगे। वहीं शाम को चंद्रमा की पूजा के समय रोहिणी नक्षत्र रहेगा। वहीं करवा चौथ का त्योहार पूरे उत्तर भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। इस व्रत में सूर्योदय से पहले से शुरू कर चांद निकलने तक रखा जाता है और चंद्रमा के दर्शन के बाद ही महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं।

करवाचौथ का शुभ मुहूर्त:

यह व्रत हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। वहीं इस बार करवा चौथ का त्योहार 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। करवा चौथ का व्रत सरगी के साथ शुरू होता है। यह करवा चौथ के दिन सूर्योदय से पहले खाया जाता है, जो महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं उनके लिए उनकी सास सरगी बनाती हैं। आज करवा चौथ व्रत के दिन चांद निकलने का समय रात 8 बजकर 10 मिनट पर है। हालांकि महिलाओं को इस समय तक निर्जला व्रत रहना होगा। वहीं करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 01 मिनट से 07 बजकर 15 मिनट तक है।

करवाचौथ पूजन विधि:

Related News
1 of 564

करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करने के बाद सास द्वारा दी गई सरगी खाकर निर्जला व्रत का संकल्प लेती हैं। फिर शाम के समय स्नान करके एक मिट्टी की वेदी पर सभी देवताओं की स्थापना करें। उसमें कम से कम 13 करवा जरूर रखें।
फिर पूजन सामग्री में धूप, दीप,चन्दन,रोली और सिन्दूर से पूजन थाली सजाएं और चन्द्रमा निकलने से लगभग एक घंटे पहले पूजा शुरू कर दें। वहीं पूजा के दौरान सुहागिन महिलाएं करवा चौथ कथा सुनती हैं। फिर पूजा के बाद छलनी के द्वारा चन्द्र दर्शन कर अर्घ्य दिया जाता है। उसके बाद महिलाएं जल ग्रहण कर अपना व्रत खोलती हैं और सास से अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद लेती हैं।

 

ये भी पढ़ें..शिक्षक ने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

ये भी पढ़ें..लखनऊ के लूलू मॉल में नमाज पढ़ने का Video वायरल, हिंदू संगठन ने दी धमकी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...