पीएनबी घोटाले को लेकर सांध्वी निरंजन ज्योति ने दिया ये बड़ा बयान 

0 78

फतेहपुर — उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की सांसद व केंद्रीय मंत्री सांध्वी निरंजन ज्योति ने बड़ा बयान दिया है। पीएनबी घोटाले पर यूपीए सरकार को दोषी ठहराते हुए कहाँ की राहुल गांधी अपनी सरकार में कोई घोटालेबाज खोज नहीं पाए थे..

इसलिए जब हमारी सरकार ने घोटालेबाजों पर कड़ा शिकंजा कसा तो राहुल व कांग्रेस के पेट मे दर्द होने लगा। कांग्रेस खुद को फंसते देख बार-बार इस मुद्दे को उछाल रही है । वहीँ केंद्रीय मंत्री साध्वी ने  आजम खान पर निशाना साधते हुए कहा कि आज़म खान ने अपनी सरकार में यूनिवर्सिटी बनाकर छात्रों को तोहफा दिया लेकिन सरकार के पैसे से अपना नाम दे डाला । उन्होंने उन्नाव में युवती को जिंदा जलाये जाने के मामले पर कहा यदि आरोपी पकड़ में  आता तो जेल जायेगा नहीं तो सीधे ऊपर जायेगा । 

Related News
1 of 1,457

तेजस्वी यादव द्वारा नीतीश पर हत्या की साजिश रचने के बयान पर कहा कि पिता के जेल जाने के बाद राजनैतिक महत्वाकांक्षा खो चुके हैं तेजस्वी इसलिए इस तरह का बयान दे रहे है । सेनाध्यक्ष द्वारा आसाम की एक पार्टी पर बांग्लादेशी घुसपैठ वाले मामले पर ओवैसी द्वारा दिए गए बयान पर कहा की जो देश मे रहकर भारत माता की जय व वंदे मातरम गीत न गए ऐसे लोग अगर समर्थन करते हैं तो कोई नई बात नही हैं, लेकिन असम की सरकार इस मामले में तेजी से कार्यवाही कर रही है। 

(रिपोेर्ट-नितेश श्रीवास्तव,फतेहपुर)

 

Comments
Loading...