सोशल मीडिया पर ‘पोर्न मूवी’ अपलोड करने वाला युवक सीबीआई के हत्थे चढ़ा

0 36

कन्नौज  — जिले में आज सीबीआई दिल्ली की टीम ने छापा मारा। टीम यहां के एक सर्राफा व्यवसायी के पुत्र को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी है। पकड़ा गए युवक को 67बी आईटी एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया है। सीबीआई के छापे के बाद कन्नौज शहर में सनसनी मची हुई है।

 

देर शाम दिल्ली से कन्नौज पहुंची सीबीआई टीम ने सबसे पहले सदर कोतवाली पुलिस को पूरा मामला बताया। फिर पुलिस टीम के साथ बाजार कला मोहल्ले के सर्राफा व्यापारी श्याम वर्मा के घर में छापा मारा। यहां सीबीआई टीम ने कन्नौज पुलिस की मदद से सर्राफा व्यापारी  के पुत्र निखिल उर्फ़ कुनाल को हिरासत में लिया।

Related News
1 of 1,458

वहीं सदर कोतवाली में कुछ् देर युवक से पूछताछ के बाद सीबीआई उसे अपने साथ ले गयी। कोतवाली पुलिस की माने तो पकड़ा गया युवक एक सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़ा था। जिस पर पोर्न मूवी अपलोड होती थी। सूत्रों की माने तो इस ग्रुप में देश के 18 लोग जुड़े थे। इसके अलावा यूएस, चाइना, नाइजिरिया, ब्राजील पाकिस्तान, न्यूजीलैड  सहित कई देशों के लोग जुड़े थे।

(रिपोर्ट-दिलीप वर्मा,कन्नौज)

 

     

Comments
Loading...