चोर की हुई जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

0 190

प्रतापगढ़–प्रतापगढ़ जिले में लोगों ने हाथ बांधकर चोर की जमकर पिटाई कर दी।जिसके बाद पिटाई का वीडियो शोसल मीडिया में वायरल हो गया।

दरअसल चोर ने अंतू कोतवाली के बैजलपुर निवासी स्वामीनाथ पांडेय के घर मे घुसे 3 चोरों ने आलमारी से मंगलसूत्र, आने की चैन, अंगूठी, 10 हजार नकद के साथ ही पैंट में रक्खा पर्स पार कर दिया। इसी बीच नींद से जागे घर वालो के हल्लागुहार पर दौड़े ग्रामीणों ने भाग रहे चोरों में से एक को पकड़ लिया और बांधकर पिटाई की।

Related News
1 of 853

पकड़ा गया चोर कंधई के गनइडीह का राहुल यादव है जिसका दावा है कि उसके साथ भानू सिंह और चिलबिला का मोटू थे जो फरार हो गए। बैजलपुर के ही बंटी सिंह ने चोरी के लिए भेजा। पकड़े गए चोर को पिटाई के बाद लोगों ने उसे 112 के हवाले कर दिया।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी, प्रतापगढ़)

Comments
Loading...