इन मासूमो ने सिर्फ लड़कियो को ही बनाया अपना निशाना

0 10

गोरखपुर– सड़कों पर घूम रहे हैं मासूम चोर। लड़कियों के मोबाइल पर रहती है इनकी निगाह। मासूम चेहरे और कारनामा हैरतंगेज। पल भर में यह मासूम चेहरे मोबाइल को लेकर हो जाते रफूचक्कर। गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र में मासूम से दिखने वाले चोर पल भर में लड़कियों के हाथों से दिन दहाड़े उनके मोबाइल को लेकर फरार हो जाते हैं।

Related News
1 of 810

एक ही दिन में चार घटनाओं को अंजाम देने वाले यह चोर सीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद चढ़ गए पुलिस के हत्थे। गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र में कल एक ही दिन में तीन मासूम से दिखने वाले इन चोरों ने महज कुछ ही घंटों में चार घटनाओं को अंजाम दिया। इन चोरों ने सिर्फ लड़कियों को ही अपना शिकार बनाया । लेकिन सबसे पहली चोरी ही इनके लिए गले की फांस बन गई।

पहली घटना को अंजाम देने के बाद महज कुछ घंटों में ही इन चोरों ने तीन अलग अलग जगहों पर इसी तरह घटना को अंजाम दिया, और रास्ते से बात करते जा रही लड़कियों के मोबाइल को लेकर हवा की झोंकों की तरह गायब हो जाते गए। एक बाइक पर सवार यह तीन लड़के।

सबसे पहले गोरखनाथ हास्पिटल के पीछे वाली गली के पास एक मैरेज हाल से महज चंद कदम पर एक लड़की स्कूल ड्रेस में जा रही थी, तभी एक बाइक पर तीन लड़के सवार होकर आये और उसके मोबाइल पर झपट्टा मार फरार हो गए। जिसके बाद लड़की काफी दूर तक दौड़ते और आवाज लगाते हुए उनका पीछा भी करने लगी, लेकिन वो चोर पल भर में गायब गए, लेकिन यह पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उसके बाद जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को हुई, गोरखनाथ थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ महज चंद घंटो में ही सीसीटीवी के आधार पर इन तीनों चोरों को धर दबोचा, और इनके पास से एक दिन में की गई चारों घटनाओं के दौरान सभी मोबाइल बरामद कर लिए गए।

Comments
Loading...