नाबालिग किशोरी से युवक ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

0 17

फर्रुखाबाद — प्रदेश सरकार की लाख कोशिश के बाद भी महिलाओ व नबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ बलात्कार की घटनाये रुकने का नाम नहीं ले रही है और अपराधी घटनाओं को खुले आम  अंजाम दे रहे है।

ताजा मामला फर्रुखाबाद जनपद के कोतवाली सादर इलाके का है।यहां घर से दूकान छोले भठूरे खाने गयी 9 साल की नाबालिक को ही दरिंदें  ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। किसी तरह युवक के चंगुल से छूट पीडित बच्ची ने अपनी माँ को पूरी घटना बताई जिसके बाद काम पर गया पिता जब 26 तारीख को  बापस आया तो पूरी घटना की जानकारी बच्ची की माँ ने दी।इस दौरान पीड़ित बच्ची के माँ बाप कई दिनों तक कोतवाली सदर और कोतवाल संजीव राठौर के चक्कर लगते रहे लेकिन मामले पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

Related News
1 of 810

वहीं जब पीड़ित बच्ची को कोतवाली के कोतवाल से न्याय नहीं मिला तो थक हार कर आज पीड़ित के माँ बाप और पीड़ित बच्ची ने एएसपी त्रिभुवन सिंह से न्याय की गुहार लगायी ।लेकिन बच्ची के साथ हुई हैवानियत पर एएसपी भी कुछ ख़ास कार्यवाही करते हुए नहीं दिखे और और पीडिता से मिल कर जांच करने का अश्वासन देकर महिला थाने भेज दिया।अब सवाल यह उठता है कि एएसपी साहब कुछ नहीं करेंगे तो पीडितों को न्याय कैसे मिलेगा।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार,फर्रुखबाद)

 

Comments
Loading...