जिस तमंचे से पिता अपने बच्चों को डराता था, उसी तमंचे से बेटे ने ली पिता का जान 

0 11

मेरठ — जिस तमंचे से पिता अपने बच्चों को डराता था वही तमंचा उसकी मौत का कारण बन गया। जी हां मेरठ में एक पुत्र ने अपने पिता के जुल्मों सितम से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी जिसके बाद हत्यारा पुत्र फरार हो गया था ।

फिलहाल क़ातिल बेटे को पुलिस ने दबोच लिया और उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। वहीं सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल ने बताया कि बीती 1 नवंबर को अहमदनगर में हिजबुर्रहमान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को उसके पुत्र साकिब ने अंजाम दिया था। घटना के बाद से आरोपी साकिब फरार था। जिसे पुलिस ने नूर नगर हाॅल्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया। 

Related News
1 of 810

आरोपी के कब्जे से पिता की हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसका पिता कमाई का सारा हिसाब-किताब अपने पास रखता था और घर में क्लेश करता था इसके अलावा उसने यह भी बताया कि उसका पिता अपने पास एक तमंचा लगता था जिससे वह अपने परिवार को उधर आकर रखता था। साकिब ने बताया कि उसने कई बार अपने पिता से संपत्ति के बंटवारे को कहा, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ। 

घटना से एक दिन पहले उसके पिता ने उसकी मां के साथ भी जमकर मारपीट की थी। इसके बाद रात को सो रहे अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। वह मुंबई भागने की फिराक में था, लेकिन उसके पैसे खत्म हो गए। वह मेरठ में पैसो के इंतजाम के लिए आया था, लेकिन पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेरते हुए उसे दबोच लिया।

(रिपोर्ट-शुभम शर्मा,मेरठ)

Comments
Loading...