टिकट को लेकर भाजपा में मचा घमासान,दो प्रत्याशी आए आमने-सामने

0 18

बलिया — चुनावी  महासमर में विरोधियों से लड़ने के बजाय पार्टिया अपनों से ही लड़ने में मशगूल है।इसी कडी में बलिया लोकसभा सीट से वर्तमान  भाजपा सांसद भरत सिंह का टिकट कटने और वीरेन्द्र  सिंह मस्त को  टिकट  दिए जाने के बाद भरत सिंह के समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया है।

Related News
1 of 1,457

टिकट कटने से नाराज भारत सिंह के समर्थको ने भाजपा कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की और धरना दिया । इस दौरान नाराज समर्थको  ने केंद्रीय नेतृत्व अपना निर्णय वापस लो और वीरेन्द्र  सिंह मस्त वापस जाओ के नारे लगाए।

दरसल भाजपा ने मंगलवार देर शाम बलिया लोकसभा से वीरेन्द्र  सिंह मस्त को लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया था। वीरेन्द्र  सिंह मस्त भदोही लोकसभा से तीन बार सांसद चुने जा चुके है। वही भाजपा सांसद भारत सिंह के समर्थको का कहना है की बलिया में हुए उपचुनाव में भी वीरेंद्र सिंह मस्त को पार्टी ने मौक़ा दिया था जिसमे उन्हें सपा प्रत्याशी नीरज शेखर के खिलाफ करारी शिकश्त का सामना करना पड़ा था।

(रिपोेर्ट-मनोज चतुर्वेदी,बलिया)

Comments
Loading...