धमकी देने के कुछ घंटों बाद ही किया नाबालिग का अपहरण, पुलिस ने माँ को थाने से भगाया

0 21

हापुड़–योगी सरकार के महिला सुरक्षा के दावे को हापुड़ पुलिस ठेंगा दिखाती हुयी साबित हो रही है। हापुड़ कोतवाली के चंद्र लोक कॉलोनी में दबंगों ने फोन पर धमकी देकर घर से 13 वर्षीय नाबालिग का  अपहरण कर लिया। गौरतलब है कि फोन से अपहरण की धमकी देने के कुछ घंटों बाद ही अपहरणकर्ताओं ने बेटी का अपहरण किया।

Related News
1 of 810

इतना ही नहीं जब बेटी के अपहरण की सूचना देने के लिए माँ थाने पहुची तो उनको पुलिस ने थाने से भगा दिया। पूरा परिवार लगातार 3 दिन से पुलिस के चक्कर काट रहा है , लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं की जा रही है ।

Comments
Loading...