बच्ची के मुंह में सुतली बम रखकर लगाई आग, उड़े चिथड़े

0 31

मेरठ– जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक शरारती युवक की वजह से एक बच्ची जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। दरअसल, युवक ने दिवाली के दिन चॉकलेट बताते हुए बच्ची के मुंह में बम रखा और उसमें आग लगा दी।

Related News
1 of 810

बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हालांकि आरोपी अभी फरार है, उसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

घटना मिलाक गांव के दौराला रोड की है। पिता शशि कुमार ने बताया कि उनकी तीन साल बेटी आयुषी घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस के हरपाल नाम का शख्स बच्ची को चाकलेट दिलाने के बहाने ले गया। इसके बाद उसने बच्ची के मुंह में सुतली बम रखा और उसमें आग लगा दी। जोरदार धमाके साथ मुंह के चीथड़े उड़ गए और बेहोश होकर मासूम जमीन पर गिर पड़ी। 

शशि कुमार ने बताया कि जैसे ही विस्फोट हुआ हरपाल वहां से भाग निकला। वे लोग आवाज सुनकर घर के बाहर निकले और बच्ची के अस्पताल ले गए। जहां उसके मुंह में 50 टांके लगे हैं। उसके गले में भी कई चोटें आईं हैं। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

Comments
Loading...