शादी में आए हाथी और महावत की दर्दनाक मौत,ये थी वजह…

0 54

लखनऊ — सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब  एक शादी में आए हाथी व उसके महावत की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दोनो की मौत हुई।

Related News
1 of 1,457

वहीं सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने बताया कि हाथी को जब लाया गया था तो रास्ता समतल था लेकिन वापस लौटते वक्त किसी ने रास्ते में मिट्टी डाल दी जिससे रास्ते की ऊंचाई बढ़ने से बिजली का तार हाथी के माथे पर छू गया। जिससे हाथी व महावत की मौके पर ही मौत हो गई।उधर इस मामले में हाथी के मालिक सदानंद पांडेय ने थाने पर तहरीर दी है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments
Loading...