मामूली विवाद को लेकर दो युवकों में हुआ खूनी संघर्ष, चाकू से किया हमला

0 8

हाथरस--देर रात मामूली विवाद को लेकर दो युवकों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया और युवक का गला काट दिया। हाथरस के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाई के नगले में दो युवक मामूली सी बात को लेकर आपस में भिड़ गए । 

Related News
1 of 810

आपको बता दें कि मोहल्ला नाई के नगले में उस समय सनसनी फैल गई जिस समय भेलपूड़ी की ढकेल पर स्थानीय दो युवक खड़े हुए थे। आपस में कुछ कहासुनी के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के गले पर चाकू से बार कर दिया जिसकी वजह से विशाल नामक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया । घायल विशाल को अपनी माँ द्वारा थाना कोतवाली रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लाया गया।

कोतवाली पुलिस ने युवक की गम्भीर हालत को देखते हुए थाना कोतवाली की गाड़ी में घायल युवक को बैठा कर आनन फानन में पुलिस द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक की गम्भीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया। जानलेवा हमले की घटना को अंजाम देने वाले फरार युवक को तत्काल थाना कोतवाली पुलिस ने  मामले को गम्भीरता से लेकर आरोपी को उसी के मोहल्ले से ही गिरफ्तार कर लिया है। 

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस)

Comments
Loading...