देखिए, पीएम मोदी के मेगा रोड शो की सबसे खास तस्वीरें

0 43

वाराणसी–धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नामांकन से एक दिन पहले गुरुवार को वाराणसी में रोड शो किया और भीड़ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए वाराणसी की जनता में कितना उत्साह है।

Related News
1 of 1,176

उत्तर प्रदेश के काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो बेहद भव्य रहा। रोड शो के दौरान एक इलाक़ा ऐसा भी पड़ा जहां बड़ी तादाद में मुसलमान रहते हैं। ये इलाका है मदनपुरा। यहां भी मोदी का ऐसा शानदार स्वागत हुआ कि देखने वाले दंग रह गए। मदनपुरा इलाक़े में रोड शो के दौरान एक बेहद दिलचस्प और बेहद खास तस्वीर भी देखने को मिली ।

इस दौरान पूरी काशी रोड शो के रूट पर ही नजर आई। वहीं तमाम स्थानों पर लोगों ने पीएम का फूल बरसा कर स्वागत भी किया।

पीएम के रोड शो के दौरान काशी में उमड़ी लोगों की भीड़

रोड शो के दौरान सुरक्षा के सारे तामझाम धरे के धरे रह गए, फोर्स की रोक के बावजूद भीड़ प्रधानमंत्री की गाड़ी तक पहुंचने और स्‍वागत में माला पहनाने को आतुर दिखी।

पीएम के रोड शो के दौरान काशी में उमड़ी लोगों की भीड़

पूरे रास्‍ते गुलाब की पंखुडि़यां बारिश की तरह बरसती रहीं तो प्रधानमंत्री भी गुलाब के फूल और माला जनता की तरफ उछाल कर अपना प्रेम दिखाते रहे।

पीएम के रोड शो के दौरान काशी में उमड़ी लोगों की भीड़

Comments
Loading...