लखनऊः सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ी, PGI में भर्ती

0 20

लखनऊ–बढती राजनीतिक हलचलों के बीच लखनऊ से एक बड़ी खबर है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया है। 

Related News
1 of 1,457

एसजीपीजीआई में उनकी इलेक्ट्रोएन्सेफलोग्राम (Electro Encephalo Gram) हो रही है। डॉक्टरों की एक बड़ी टीम उनका इलाज कर रही है। फिलहाल पार्टी की ओर से अभी इस बारे में कुछ कहा नहीं गया है। गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव 19 अप्रैल को मैनपुरी में सपा और बसपा की संयुक्‍त रैली में मायावती के साथ मंच पर दिखे थे।

अपर्णा यादव के घर पर तैनात होमगार्ड की बेटी की हत्या

आपको बता दें कि पूरे 24 साल बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती एक मंच पर साथ नजर आए थे और वहां उपस्थित जनसभा को संबोधित किया था ।

Comments
Loading...