युवक की धारदार हथियार से काट कर हत्या

0 13

फ़तेहपुर–उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर जिले में ओती गांव में 35 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार शव को खेतों में फेंक हत्यारे फरार हो गए। हत्या युक्त शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। मृतक के परिजनों की माने तो मृतक का जमीनी विवाद में रंजिश चल रही थी। अपने मामा के गांव से वापस आते समय धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार कर शव को खेतों में फेंक दिया है। जमीनी रंजिश के चलते उसकी हत्या करके शव को फेका गया है। वही घटना की सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम के साथ एसपी घटना स्थल पहुंचकर जाँच में जुटे हुए है।

Related News
1 of 810

एसपी ने बताया कि मृतक गांजे की नशे का आदि था, हत्या के पीछे कोई कारण स्पष्ट नही हो पा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है । 

(रिपोर्ट-नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर)

 

Comments
Loading...