लखनऊ:हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष पर दूसरी बार हमला, गाड़ी पर फायरिंग

0 18

लखनऊ– राजधानी लखनऊ में भाजपा नेता की हत्या के बाद एक बार फिर हिंदू युवा वाहिनी (भारत) के महानगर नगर अध्यक्ष विकास सिंह की एसयूवी पर अज्ञात हमलावरों ने बुधवार रात पिकनिक स्पॉट के पास फायर कर दिया।

Related News
1 of 810

हालांकि हमले में विकास सिंह बाल-बाल बच गए। बता दें कि गोली गाड़ी के गेट पर लगी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। हालांकि हमला करने के बाद हमलावर फरार हो गये।

जानकारी के अनुसार, मामला इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट रोड का है। यहां विकास सिंह अपने ऑफिस से इंदिरा नगर स्थित अपने आवास जा रहे थे। आरोप है कि दो बाइक सवार युवकों ने उनकी ओर फायर झोंक दिया गोली कार के गेट पर लगी और वह बाल-बाल बच गए। विकास सिंह हिंदू युवा वाहिनी भारत के महानगर अध्यक्ष होने के अलावा प्रॉपर्टी का भी काम करते हैं। कुछ दिन पहले उन पर कुछ लोगों ने हमला भी किया था। इसकी रिपोर्ट भी विकास सिंह ने दर्ज कराई थी। पिछले हमले से जोड़ते हुए विकास सिंह ने मुकदमा थाना इंदिरा नगर में दर्ज कराया है।

Comments
Loading...