ICICI बैंक में दिनदहाड़े डकैती,महज 3 मिनट के अंदर ऐसे दिया वारदात को अंजाम

0 17

अंबेडकर नगर — उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में आईसीआईसीआई बैंक में मंगलवार को दोपहर नकाबपोश चार बदमाशों ने हथियारो के बल पर महज तीन मिनट के अंदर 20 लाख की लूट कर सनसनी फैला दी।

Related News
1 of 810

वहीं वारदात को अंजाम देकर बाइक पर आए बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।सूचना पर अनान फानन में पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाला रही है। वहीं जिले की सीमा को सील कर दिया गया है। 

बता दें कि घटना टांडा थाना इलाके के छज्जापुर का है। वहां मौजूद गार्ड की माने तो करीब दोपहर 12:40 बजे दो बाइकों पर सवार होकर चार नकाब पोश बदमाश आए और बाहर से ही फायरिंग शुरू कर दी।इस दौरान वहां भदगड़ मच गई। गार्ड ने बताए कि मैंने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने मुझ पर भी फायर कर दिया। इसके बाद दो बदमाश बैंक के भीतर घुसे, जबकि दो बदमाश गेट पर खड़े रहे। बदमाशों ने करीब चार राउंड फायरिंग की और महज तीन मिनट के भीतर नकदी लूटकर फरार हो गए। 

उधर घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में डीएम व एसपी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर एएसपी को लुटेरों को पकड़ने का निर्देश दिया। एसपी ने बताया कि चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना के दौरान बदमाशों ने 20 लाख रुपए से अधिक की लूट की है। लुटेरों की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।

Comments
Loading...