रियल एस्टेट कारोबारी को बेफौफ बदमाशों ने सरेआम मारी गोली

0 23

लखनऊ –यूपी में योगी सरकार बदमाशों पर अंकुश लगाने के लाख दावे कर रही हो, लेकिन राजधानी में बढ़ रही आपराधिक घटनाएं सारे दावों की पोल खोल रही है। ताजा मामले में राजधानी के सुंदरनगर मोड़ के पास फैज़ाबाद रोड पर अपने घर से लौट रहे एक रियल एस्टेट कारोबारी पर बेखौफ तीन बदमाशों ने फायर झोंक दिया,हालांकि वह बाल-बाल बच गये।

Related News
1 of 810

बता दें कि थाना गाजीपुर इलाके के फैजाबाद रोड पर एसी टावर में गुलाम नबी खान का ऑफिस है जो कि पेशे से रियल एस्टेट कारोबारी हैं। शुक्रवार रात 8:30 बजे वह अपने आफिस से घर जाने के लिए अपनी फार्च्यूनर गाड़ी से कुछ दूरी पर निकले ही थे तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने अचानक उनकी गाड़ी पर फायर कर दिया।

इसमें उनका ड्राइवर साजिद और वो (नबी) मामूली रूप से चोटिल हो गए और गाड़ी का शीशा टूट गया। वहीं इस मामले में एसओ गाजीपुर गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया की रियल एस्टेट व्यवसायी गुलाम नबी खान वजीरहसन रोड रेडियन अपार्टमेंट में रहते हैं।  घटना संदिग्ध है, आगे की कर्रवाई पीड़ित द्वारा तहरीर मिलने के बाद ही की जाएगी।

Comments
Loading...