आज का भाग्यफलः 1 मार्च 2021

0 181

मेष- स्वाध्याय की ओर रुचि, व्यापारिक आर्थिक उन्नति हेतु प्रयास सफल, विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त, राजनैतिक गतिविधियों की ओर रुझान।

वृषभ- कार्य-व्यवसाय अर्थ पक्ष में उन्नति का सुअवसर प्राप्त, धन सम्पत्ति विषयक मसला सुलझने की ओर, भौतिक सुख सुविधा के साधन सुलभ, दाम्पत्य सुख।

मिथुन- भाग्योदय का मार्ग अवरुद्ध, व्यक्तिगत समस्या के समाधान हेतु विचलित, मित्रों-स्वजनों से मनमुटाव, परिवार में अनावश्यक खर्च, विरोधियों का वर्चस्व।

कर्क- पारिवारिक सौहार्द, नवसम्पर्क से कुछेक मसले सुलझने को, सामयिक कार्यों में अनुकूलता, धर्म-अध्यात्म की ओर रुझान, आत्मबल में वृद्धि, यात्रा सफल।

सिंह- कार्य-व्यवसाय में विस्तार व परिवर्तन की योजना फलीभूत, परिवार में धार्मिक कृत्य सम्पन्न, पारस्परिक सम्बन्धों में अत्यधिक प्रगाढ़ता, प्रतिष्ठा में वृद्धि।

कन्या- परिस्थितियां सुधार पर, सामयिक कार्य प्रगति पर, नवसम्पर्क से कुछेक समले पक्ष में सुलझने की ओर, धर्म-अध्यात्म के प्रति आस्था जागृत, संत समागम।

Related News
1 of 556

तुला- समय संतोषजनक, भाग्योन्नति का मार्ग अवरुद्ध, आर्थिक व्यावसायिक पक्ष में निराशा, विरोधी हानि पहुंचाने की दिशा में प्रयासरत, यात्रा में परेशानी।

वृश्चिक- शुभ भावनाओं के उदय से आत्मिक शांति, प्रियजनों के सहयोग से समस्या का समाधान, व्यापारिक वातावरण मन के अनकल, यात्रा का सुपरिणाम प्राप्त।

धनु- अभीष्ट सिद्धि हेतु किये जा रहे प्रयास सफल, वाक्पटुता से कार्यों में अनुकूलता, विवादास्पद मसला सुलझने की ओर, राजनीतिक गतिविधियों में रुचि।

मकर- समस्या के समाधान का मार्ग प्रशस्त, आर्थिक व्यावसायिक प्रगति हेतु नवप्रयास सार्थक, स्वास्थ्य सुधार पर, बकाये धन की प्राप्ति, रचनात्मक कार्यों में रुझान।

कुम्भ- सामयिक कार्यों में प्रतिकूलता, आरोग्य सुख में कमी, व्यावसायिक पक्ष से चिन्ता, पारिवारिकदायित्व की पूर्ति में बाधा, प्रियजनों से मनमुटाव, सामाजिक पक्ष से कष्ट।

मीन- कार्य-व्यवसाय में लाभ का सुअवसर प्राप्त, कठिनाइयों की निवृत्ति हेतु किये जा रहे प्रयास सफल, धार्मिक क्रिया-कलापों में अभिरुचि, सम्बन्धों में प्रगाढ़ता।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...