बीटीसी छात्रा की दो लोगों ने लूट ली इज्जत, वायरल की अश्लील फोटो

0 49

एटा–एटा में बीटीसी छात्रा के साथ मकान मालिक के बेटे और उसके साथी द्धारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामनें आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने बीती 9 फरवरी को उसे मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। 

गांव की डगर से पढ़ाई का जज्बा लेकर और कुछ अलग कर दिखाने की तमन्ना लेकर शहर आई एक छात्रा को क्या मालूम था कि जिस शहर में बीटीसी करने के बाद वो टेट की परीक्षा की तैयारी करने के लिए जिस मकान में वो पहुंची थी। उस मकान मालिक के दबंग बेटे उमा शंकर और उसके साथी शीलेन्द्र उसकी इज्जत और आबरु के लुटेरे बन जाएंगें। बीटीसी की छात्रा ने शहर कोतवाली के निधौली रोड स्थित एक मकान में किराये पर कमरा लेकर अपनी पढ़ाई की तैयारी कर रही थी।वही इस बीटीसी की दलित छात्रा ने टैट पास के बाद शिक्षिका बनने का एक सपना देखा था जो दुष्कर्म के बाद पल भर में बिखर गया। छात्रा का आरोप है कि बीती 9 फरवरी की सांय मकान मालिक का बेटा और उसका साथी शीलेन्द्र मिठाई में नशीला पदार्थ मिलाकर लाये और उसे खाने को दिया जिसके बाद बेहोशी की स्थित में उसके साथ दोनों ने पहले दुष्कर्म किया और फिर उसका अश्लील फोटो खींचनें के बाद सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया और अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है । 

Related News
1 of 810

अपने साथ हुई घटना को जब उसने अपने परिजनों को बताया तो परिजन उसे लेकर इलाका पुलिस के पास गये लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने में हीला-हवाली की जिसके चलते आरोपियों के हौसले और भी बुलन्द हो गये। वही जब मीडिया ने पूरे मामले का डीजीपी को ट्वीट किया तब एसएसपी ने डीजीपी के ट्वीट का संज्ञान लिया। तब पुलिस ने 2 महीने 23 दिन बाद कराई थाना कोतवाली नगर में एफआईआर, अब पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है।

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म और फिर उसके अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर आरोपी लगातार वायरल कर रहे है और छात्रा और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दिये जाने के चलते पूरा परिवार भारी दहशत में है। 

(रिपोर्ट-आर. बी. द्विवेदी, एटा )  

Comments
Loading...