महिला को 5 दिनों से बंधक बनाकर कर रहे थे गैंगरेप,फिर हुआ ये…

0 27

एटा– उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला सुरक्षा की बड़ी-बड़ी बातें कर महिलाओं की हितों की भले ही बात करते हों; पर ये धरातल पर नही दिख रहा है।

प्रदेश में महिलाओं की अस्मत से खेलने वाले बेख़ौफ़ अपराधी इन घिनोने अपराध करने से कतई परहेज नही कर रहे है। पुलिस इन रेप जैसे गंभीर अपराधियो पर शिकंजा कसने में नाकाम नजर आ रही है। 

Related News
1 of 810

आज एटा में महिला को अगवा कर बस स्टैंड के सामने धर्मशाला के कमरे में 5 दिनों से बंधक बनाकर चार लोगों द्धारा गैंग रेप का सनसनीखेज मामला सामनें आया है। महिला का आरोप है कि इन 4 आरोपियो ने उसके साथ कमरे में बन्धक बनाकर 5 दिनों तक तमंचे के बल पर नशीले इंजेक्शन और जबरन शराब पिलाकर उसके साथ बारी- बारी से गैंग रेप किया। किसी तरह ये वेबस पीड़िता हवस के इन भूखे भेड़ियों के चंगुल से भागी। महिला अपनी मासूम बच्ची को लेकर बदहवास हालत में कोतवाली नगर पहुंची और पुलिस अधिकारी को अपनी आप-बीती सुनाई ।जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर बागवाला थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयाश शुरु कर दिये है। 

बताया जा रहा है कि 25 मार्च को थाना बागवाला की रहने वाली महिला अपनी मासूम बच्ची को लेकर अपने मायके जा रही थी तभी गॉंव के ही अमरपाल और टिंकू के साथ दो अन्य अज्ञात लोगों ने महिला को गुमराह करते हुए जबरन अपनी गाड़ी में अगवा कर लिया और कोतवाली नगर के समीप एक धर्मशाला में बीते 5 दिनों से उसे बंधक बनाकर आरोपियों ने तमंचे के बल पर उसे नशीले इंजेक्शन लगाकर बेहोश करके व शराब पिलाकर आरोपियो ने बारी- बारी से पीड़िता के साथ गैंग रेप किया। बदहवास महिला किसी तरह उनके चंगुल से भागकर पुलिस के पास पहुंची और अपने साथ हुयी घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं चारों आरोपी मौके से फरार हो गये है। फिलहाल पुलिस ने थाना बागवाला में गैंग रेप का मामला दर्ज कर मामले की जॉंच के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयाश शुरु कर दिये है।

(रिपोर्ट- आर. बी.द्विवेदी, एटा )

Comments
Loading...