दिनदहाड़े युवती से रेप का प्रयास,युवक की धुनाई करते हुए ग्रामीण ले गए थाने

0 14

जालौन– प्रदेश में सरकार बनने से पहले भाजपा ने खूब प्रचार-प्रसार किया था कि यदि उनकी सरकार बनती है तो युवतियाँ खुले – आम घूम सकेंगी। उन्हें किसी अपराधी का खौफ नहीं रहेगा। सरकार बने एक साल बीत चुका है लेकिन आज भी युवतियाँ सुरक्षित नहीं है।

Related News
1 of 810

ऐसा ही मामला जालौन में आया, जहां दोपहर के समय खेत से लौट रही युवती को गाँव के ही एक युवक ने गला दबाते हुये दबोच लिया और उसके साथ रेप का प्रयास किया। हालांकि युवती के शोर मचाने पर युवक नाकाम रहा और आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने देखा तो युवक भागने लगा । जिसे लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई करते हुये पुलिस के हवाले कर दिया , जहां छेड़खानी और बलात्कार के प्रयास की धाराओं में मुक़द्दमा दर्ज कर कारवाही शुरू कर दी।

मामला एट थाना क्षेत्र के ग्राम खरूसा का है। बताया गया कि गाँव की एक 18 साल की युवती खेतों से अनाज बीनने गई थी। उसी दौरान उसे गाँव के ही एक शोहदे देवेंद्र ने दिनदहाड़े पकड़ लिया और उसके साथ रेप करने का प्रयास किया। लेकिन युवती ने साहस दिखाते हुये उससे भिड़ गई। छीना झपटी की आवाजों से आस-पास के खेतों में कटाई कर रहे किसानों ने देखा तो वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने देवेन्द्र को पकड़ने का प्रयास किया । लेकिन देवेंद्र घबरा कर भागा और पास में ही एक खेत में खड़ी फसल में छिप गया। इसी बीच लोगों ने उसे खोज कर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर डाली। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया और मामले में युवती के पिता की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 354,376, 511 में मुक़द्दमा दर्ज कर लिया।

(रिपोर्ट- अनुज कौशिक , जालौन )

Comments
Loading...