बुलंदशहर में प्यार करने की सज़ा….’सज़ा-ए-मौत’ !

0 74

बुलंदशहर– बुलंदशहर जिले के आहार थाना क्षेत्र में मानवीयता को शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई है। यहां ऑनर किलिंग के चलते किशोरी की हत्याकर शव को जलाने का मामला सामने आया है।

Related News
1 of 810

अहार थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद ताहारपुर में एक 15 वर्षीय किशोरी को प्रेम प्रसंग के चलते उसी के दादा ने दो साथियों के साथ मिलकर दुपट्टे से गला दबाया और उसके शव को गंगा किनारे ले जाकर एक खेत में जला दिया। घटना के साक्ष्य खत्म करने के लिए दोनों ही आरोपियों ने राख को भी गंगा में बहा दिया था। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लड़की के प्रेमी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

बता दें नाबलिग मृतका 23 अप्रैल को प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई थी। युवती के मिलने पर आरोपी दादा पुलिस को जानकारी दिए बग़ैर मृतका को घर ले गया था । पुलिस ने मृतका के दादा सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतका की माँ द्वारा थाने में दी गई तहरीर के बाद घटना का खुलासा हो सका ।

Comments
Loading...