पैरोल पर जेल से छूटकर आए बंदी को मारी गोली, हालत गंभीर

0 45

हाथरस–यूपी के हाथरस जिले में सरकार के आदेश के बाद जेल से पैरोल पर 56 दिन के लिये जेल से छूटकर आए एक बंदी को पुरानी रंजिश के चलते नामजद लोगो ने गोली मार दी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

वही गोली लगने से पैरोल पर जेल से छूटकर आये बंदी को इलाका पुलिस द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां से डॉक्टरों ने घायल बंदी युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए तत्काल अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Related News
1 of 821

लोगो की सूचना पर घटना स्थल पर पहुँची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी वही घायल बंदी युवक थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गाँव नगला सक्कन का रहने वाला बताया जा रहा है जोकि कुछ दिन पूर्व ही पैरोल छूटकर अपने गाँव आया हुआ था घायल के परिजनों की माने तो युवक को नामजदों ने पुरानी रंजिश के चलते गोली मारी दी है गोली युवक के पेट में लगी जिससे वो गंभीर घायल हो गया।

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या,हाथरस)

Comments
Loading...