प्रेमी ने बेवफा प्रेमिका की दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या

0 39

कानपुर– कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के बहेड़ा गाँव में बीती 5 फरवरी को एक रीना(काल्पनिक) नाम की लड़की का शव मिला था जिसको लेकर इलाके में सनसनी फैल गई थी और मौके पर पहुची पनकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। 

पनकी पुलिस के लिए हत्यारे को गिरफ्तार करना एक सवाल खड़ा कर रहा था आखिर हत्यारा इतना शातिर था कि उसको पकड़ पाना मुश्किल साबित हो रहा था लेकिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हत्यारे अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है। 

Related News
1 of 810

आपको बता दे कि आखिरकार हत्यारे ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट क्यो उतारा ।आप को बता दें कि हत्यारा अरविंद अपनी प्रेमिका रीना(काल्पनिक) से पिछले चार साल से बेहद प्यार करता था। लेकिन एक दिन ऐसा देखा कि हत्यारे के पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। दरअसल रीना(काल्पनिक)हत्यारे अरविंद से बेवफाई करने लगी थी। एक तरफ अरविंद से प्यार करने को लेकर शादी का दबाव बना रही था और दूसरी और गांव में ही रहने वाले सुशील नाम से फोन पर बात करती थी। काल डिटेल में जब हत्यारे अरविंद ने देखा तो उसने खुद ही चूहे मारने की दवा खा ली और बीमार हो गया और अरविंद के घर वालों ने खुद ही अस्पताल में जाकर इलाज कराया। होश में आने के बाद अरविंद के दिमाग से प्यार का नशा उतर गया और खुद जीने व प्रेमिका को अपनी जिंदगी से ही नही बल्कि दुनिया से मिटाने की कसम खा ली। 

जिसके बाद बीते पांच फरवरी को हत्यारे अरविंद ने अपनी प्रेमिका को फोन कर सुबह खेत पर बुलाया और प्रेमिका बिना सोचे समझे रात के अँधेरे में आ गयी और आने के बात कुछ देर दोनो के बीच बातचीत हुई और बातों ही बातों में विवाद हो गया और अरविंद ने रीना(काल्पनिक) के ही दुपट्टे से उसकी हत्या कर दी और खुद वहां से फरार हो गया।

(रिपोर्ट- दुर्गेश मिश्रा, कानपुर ) 

Comments
Loading...