गर्भवती महिला पर टूटा दबंगों का कहर, हुआ गर्भपात

0 13

एटा–एटा में कानून व्यवस्था की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए गर्भवती महिला पर दबंगों का जमकर कहर टूटा। गर्भवती महिला की जमकर लात घूसों से पिटाई की गई, जिससे महिला का गर्भपात हो गया ।

Related News
1 of 810

शहर कोतवाली के किदवई नगर क्षेत्र में 27 जून की रात एक शादी समारोह में गये परिवार पर डीजे पर डांस के दौरान साजिद, नजीम, आदिल और आधा दर्जन से ज्यादा दबंग लोगों ने वहां मौजूद महिलाओं और लड़कियों से छेड़खानी शुरु कर दी जिसका विरोध वहां मौजूद मेहराज बेगम और उसके परिवार ने किया। जिसके बाद दबंगों ने परिवार की महिलाओं और उनकी लड़कियों के साथ मारपीट शुरु कर दी। दबंगों ने मंजूर अली की गर्भवती बहू तब्सुम को भी नहीं छोड़ा और उसके पेट पर जमकर लात-घूसों से इतनी बेदर्दी से पिटाई की जब तक वो बेसुध नहीं हो गयी। घटना के बाद सभी दबंग मौके से फरार हो गये। दबंगों की पिटाई से पीड़िता के गर्भ में पल रहे 5 माह का भ्रूण की भी मौत हो चुकी थी। आनन फानन में गंभीर अवस्था में पीड़िता महिला तबस्सुम को उसके परिजन जिला अस्पताल लाये जहॉं उसकी नाजुक हालत होने के चलते चिकित्सकों ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया।

देर रात्रि भ्रूण लेकर पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली नगर में हंगामा काटा। इस पूरे मामले में एटा पुलिस की घोर लापरवाही सामनें आयी है एक सप्ताह पूर्व हुयी घटना के बाद दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस सोती रही। पूरे मामले में जब हमने इस पूरे मामले में पुलिस के आला अधिकारियों से जानकारी चाही तो पुलिस के आला अधिकारी इलाका पुलिस से पूछताछ करते नजर आये और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की बात करते नजर आए।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)

Comments
Loading...