हाईकोर्ट में भर्ती के नाम करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

0 14

प्रयागराज–उच्च न्यायालय में भर्ती कराने के नाम पर पचास करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने बुधवार को शिवकुटी थाना क्षेत्र से सरगना सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Related News
1 of 810

टीम ने गिरोह के कब्जे से एक लाख तीस हजार रूपए एवं करोड़ो रूपये के चेक सहित कई दस्तावेज एवं तीन कार बरामद किया है। एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक नवेन्दु कुमार ने बताया कि पकड़े गए गिरोह के सदस्यों में मोहम्मद शमीम अहमद सिद्दीकी पुत्र मोहम्मद यासीन सिद्दीकी निवासी मोहल्ला अरईस थाना सोरांव जनपद प्रयागराज,राघवेन्द्र सिहं पुत्र सत्यनारायण सिहं निवासी ग्राम खूखूतारा, थाना इब्राहिमपुर जिला अम्बेडकर नगर हाल पता- डब्लू-5 स्टाफ कालोनी एमएनएनआईटी थाना शिवकुटी जनपद प्रयागराज,नीरज पराशर पुत्र ब्रज किशोर शर्मा निवासी फ्लैट साई विहार अपार्टमेन्ट चर्चलेन प्रयागराज, रमेश चन्द्र यादव उर्फ गुड्डू पुत्र अमरनाथ यादव निवासी पूरे घासी थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज है।

पूछताछ पर अभियुक्त मो0 शमीम सिद्दकी ने बताया कि वह इलाहाबाद हाईकोर्ट के कोआपरेटिव सोसायटी में एकाउण्टेण्ट पद पर वर्ष 1978 से तैनात था, लेकिन कोर्ट कैम्पस से बाहर वह अपना परिचय लोगो को डिप्टी रजिस्ट्रार हाईकोर्ट इलाहाबाद के रूप में देता था। इसी बात के झांसे में आकर लोग उससे जुड़ने लगे। विभिन्न पदोपर भर्ती हेतु लगभग 1400 अभ्यार्थियों से 50 करोड़ से ज्यादा की धनराशि वसूला है। यह गोरख धन्धा बीते छह वर्ष किया जा रहा था।

Comments
Loading...