हत्या से फिर सहम उठा प्रतापगढ़, कानून व्यवस्था की खुली पोल

0 26

प्रतापगढ़ — एक बार फिर हत्या से प्रतापगढ़ सहम उठा जबकि बेखौफ दबंग कानून व्यवस्था को तारतार कर रहे है। ताजा मामला नगर कोतवाली के कटरा इंद्र कुँवर का है

जहां गुरुवार को दबंगो ने जमकर कहर ढाया। अधेड़ राम ब्रिज की दबंगो लाठी- डंडो, फरसा बल्लम से पीटकर मौत के घाट  उतार दिया। वहीं दबंगों के इस कहर में आधा दर्जन से अधिक पुरुष, महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। जबकि अस्पताल परिसर चीत्कारों से गूंज उठा।

Related News
1 of 810

वहीं भारी लावलश्कर के साथ अस्पताल पहुचे पुलिस अधीक्षक के सामने ही पीड़ित पक्ष आक्रोशित हो उठा और पुलिस से भिड़ गया पुलिस पर जमकर आरोप लगाए। इस दौरान पुलिस असहाय बनी लोगो को समझाने का प्रयास करती रही। जब किसी तरह परिजन नही माने तो एक दरोगा ने सिटी बजाकर शांत कराने का भी प्रयास किया। बड़ी मुश्किल से परिजान शांत हुए। 

इस दौरान पीड़ित पक्ष की एक किशोरी बेहोश भी हो गई पीड़ित पुलिस और मीडिया को मांश के लोथड़े भी दिखा रहे थे। पूरा इमरजेंसी अव्यवस्थाओ से जूझता रहा हालात इस कदर बेकाबू हुए की इमरजेंसी वार्ड के सहमे मरीजो के तीमरदारों ने वार्ड का दरवाजा ही बंद कर लिया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है,आरोपियों की धरपकड़ जारी है।

(रिपोेर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़) 

Comments
Loading...