प्रतापगढ़ः बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को गोलियों से किया छलनी

0 11

प्रतापगढ़ –यूपी के प्रतापगढ़ जिले में अपराधी मस्त जनता त्रस्त और पुलिस पस्त नजर आ रही। बेखौफ अपराधी दिनदहाड़े गम्भीर वारदातों को अंजाम दे रहे है।

ताजा मामला है नगर कोतवाली के रामराम चौराहे के पास सई नदी पुल की है जहाँ बेखौफ बाइक सवार दो बदमाशो ने अपने दोस्त को शहर छोड़ कर घर जा रहे पचखरा निवासी युवक रोहित सिंह जो अभी नदी के पुल पर पहुंचा ही था कि उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

Related News
1 of 810

इस गोलीबारी में दो गोलियां पेट मे जा धसी तो वही एक गोली हाथ मे लगी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश शहर की ओर फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कम्प मच गया। बगल से गुजर रहे राहगीरों ने आनन-फानन में बाइक से जिला अस्पताल पहुचाया।वहीं गोली लगने की सूचना फैलते ही जिला अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद रोहित को गम्भीर हालत में डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।

फिलहाल रोहित ने हमलावरों को पहचान भी लिया है उसने बयान में बताया कि डड़वा निवासी पूर्व प्रधान रयुफ़ के बेटे अतीक ने गोली मारी है। हालांकि अचानक बेहोश हो जाने के कारण वो ये नही बता सका कि गोली मारने का कारण क्या रहा। 

बता दे कि चुनाव की सरगर्मियां तेज होने के बावजूद पुलिस महकमा गम्भीर होने को तैयार नही नजर आ रहा है जिससे शांतिपूर्ण चुनाव होने की संभावना क्षीड होती नजर आ रही है। कारण है कि बाहुबलियों का जिला होने के चलते जिले में अवैध असलहों की खेप के साथ गैर जिलों के अपराधियो की भी सक्रियता जिले में बढ़ गई है बावजूद इसके पुलिस पूरी तरह निष्क्रिय नजर आ रही है जिसका फायदा अपराधी उठा सकते है।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Comments
Loading...