अपराधियो पर लगाम लगाने में नाकाम प्रतापगढ़ पुलिस, ठेकेदार की गोली मार कर हत्या

0 26

प्रतापगढ़ — जिले में चुनावी माहौल में भी अपराधियो पर लगाम लगाने में पुलिस पूरी तरह विफल रही। मतदान के ठीक दो दिन पहले अंतू कोतवाली के अमेठी वाराणसी हाइवे के गड़वारा के पास बेखौफ बदमाशों ने निर्माणाधीन एआरटीओ कार्यालय से निकल रहे

ठेकेदारों पर ताबड़तोड़ फयरिंग कर मौत के घाट उतार दिया जबकि साथी ठेकेदार को गम्भीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वहीं आज्ञात हमलावारों ने वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में तनाव का महौल बना हुआ है। 

Related News
1 of 810

दरअसल माला अंतू कोतवाली के अमेठी-वाराणसी हाइवे के गड़वारा के पास का है।जहां निर्माणाधीन एआरटीओ कार्यालय से निकल ठेकेदार चंदन पर आज्ञात हमलावारों ने अंधाधूंध फायरिंग कर फरार हो गए। वहीं गोली की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया।स्थानीय लोग आनन-फानन में दोनों को अस्पताल लेकर भागे  जहा चंदन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तो वही डब्लू को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया। इस दौरान अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। 

सूचना मिलते ही परिजन रोते विलखते अस्पताल पहुचे। घटना की बाबत अंतू एसओ को काफी देर बाद जानकारी हुई तो एसओ अस्पताल पहुँचते इसके पहले ही एसपी भारी लावलश्कर के साथ अस्पताल पहुच गए और मामले की जानकारी परिजनों से जुटा कर घटना स्थल को रवाना हो गए।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ)

Comments
Loading...