एक पलंग पर 4 लाशें देख सन्न रह गई पुलिस, मुंह पर चिपके थे काले टेप

0 45

गाजियाबाद–गाजियाबाद के शताब्दीपुरम इलाके में एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी के सिर पर हथौड़े से मारकर हत्या कर दी। उसके बाद उसने अपनी तीन बेटियों के मुह पर टेप लपेट कर उनको भी मोत के घाट उतार दिया। 

Related News
1 of 810

बाद में उसने खुद भी सुसाइड कर लिया। घटना सुबह 4 बजे की है, जब बच्चो के चिल्लाने की आवाज आई। उस वक्त बगल के कमरे में सो रहे प्रदीप के पिता और उसकी बहन भी जाग गये। कमरा भीतर से बंद था जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोडकर सभी के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से आस पास के लोग सकते में हैं। प्रदीप के पिता नेवी से रिटायर्ड हैं। उसकी पत्नी संगीता एम्स में बतौर स्टाफ नर्स काम करती हैं। उसकी तीन बेटिया हैं। सबसे बड़ी बेटी 8 साल की मनस्वी, दूसरी 5 साल की यशस्वी हैं और तीसरी बेटी ओजस्वी हैं जिसकी उम्र 3 साल हैं। प्रदीप की बहन की माने तो परिवार की नींद तब खुली जब बच्चे कमरे में चिल्ला रहे थे। पहले भाई कमरे से बाहर बैठा हुआ था बाद में कमरे में जाकर उसने ये घटना अंजाम दी है।

उधर पुलिस को प्रदीप के जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला हैं जिसमे उसने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेजा हैं जहा डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। 

Comments
Loading...