आचार संहिता के चलते अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई,पुलिस ने जब्त की लाखों की होर्डिंग

0 14

लखनऊ–लोकसभा चुनावों के चलते इस समय आचार संहिता लागू कर दी गयी है। जिसके लिए यूपी पुलिस ने भी कमर कस ली है। आज राजधानी लखनऊ में आचार संहिता के चलते अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही की गयी है। 

Related News
1 of 1,457

गौरतलब है की चुनाव आचार संहिता के लागू होते ही प्रदेश सरकार और प्रशासन पर कई अंकुश लग जाते हैं। इसी दौरान लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र के एलडीए मार्केट से हज़ारो होर्डिंग बरामद की गयी हैं। ये प्रचार सामग्री एक खुले मैदान में रखी थी। ये  सभी होर्डिंग बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से छपवाई गई थीं। होर्डिंग में फिर एक बार मोदी सरकार का नारा चस्पा था। इन सभी होर्डिंग्स की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। 

फिलहाल अलीगंज इंस्पेक्टर फरीद अहमद ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होर्डिंग जब्त कर ली हैं। इस कार्रवाई को आदर्श आचार संहिता के चलते अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही माना जा रहा है।

Comments
Loading...