जहर देकर कर दी थी मालिक की हत्या, नौकर अरेस्ट

0 22

एटा–जनपद एटा में पुलिस ने करीब बीस दिन पूर्व मारहरा में हुई नॉकर की हत्या में वांछित दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस हत्याकांड का पहला आरोपी दुकान मालिक संजीव गुप्ता को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

आपको बता दें दिनांक 23.09.2019 को वादी कैलाश द्वारा थाना मारहरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि वादी का भाई नेमसिंह करीब चार वर्षों से संजीव कुमार सर्राफ पुत्र चन्द्रभान निवासी बड़ा बाजार कस्बा व थाना मारहरा एटा के यहाॅ फर्नीचर की दुकान पर काम करता था, दिनांक 22.09.2019 को वादी के भाई की संजीव कुमार, डब्बू , सोनू, मोनू तथा अजब सिंह ने जहर खिलाकर हत्या कर दी है। इस सूचना पर पुलिस ने संबिन्धित धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर लिया था। एसएसपी एटा ने उक्त घटना के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर थानाध्यक्ष मारहरा को निर्देशित किया गया।

Related News
1 of 869

आज थाना मारहरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त अजबसिंह को हनुमान चौक के पास से गिरफ्तार किया लिया है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मारहरा से आवश्यक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया है जबकि नौकर की हत्या मामले में 3 आरोपी अभी भी पुलिस को चकमा देकर फरार घूम रहे है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)

Comments
Loading...