मेरठःपुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

0 16

मेरठ — यूपीू के मेरठ में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात एक बार फिर मुठभेड़ हुई.इस मुठभेड़  पुलिस की गोली से लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरा मौके फैयादा उठाकर फरार हो गया.फिलहाल पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और फरार बदमाश की तलाश कर रही है.

Related News
1 of 810

बता दें कि घटना मेरठ के थाना टीपी नगर क्षेत्र के वेद व्यासपुरी इलाके की है. जहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान पल्सर सवार दो बदमाशों को रोकने की कोशिश की. लेकिन वह नहीं रुके और बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग एक बदमाश को गोली लग गई.जिसकी पहचान नई बस्ती के रहने वाले रोहित के रूप में हुई है.

वहीं पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश एक दर्जन मुकदमे में वांछित चल रहा है. घायल बदमाश रोहित के पैर में गोली लगी है. इसके पास से 50 लीटर कच्ची शराब साथ ही एक तमंचा और तीन कारतूस भी बरामद किए गए हैं.

(रिपोर्ट-सागर कुशवाहा,मेरठ)

Comments
Loading...