बेलगाम हो रही यूपी पुलिस, दबंग सिपाहियों ने दुकानदार को जमकर पीटा

0 41

फर्रूखाबाद– सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली सरकार में कायमगंज पुलिस निरंकुश नजर आ रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण बीती रात कोतवाली के बाहर एक खोखे पर देखने को मिला।

Related News
1 of 810

जहां खोखे पर खोखा मालिक प्रीतम बैठा हुआ था। तभी कोतवाली के दो सिपाही सत्यपाल व राजकुमार पहुंचे और सिगरेट लेकर पीने लगे। बाद में जब दुकानदार प्रीतम ने दोनों सिपाहियों से पैसे मांगे तो सिपाही आग बबूला हो गए और प्रीतम की पिटाई कर दी एवं उसकी दुकान का सामान बाहर सड़क पर फेंक दिया। प्रीतम के पुत्र को भी इन ओछी मानसिकता वाले सिपाहियों ने मारा पीटा और कहा कि यदि तूने रुपए दोबारा मांगे तो तुझे कोतवाली में बंद कर देंगे ।आए दिन पुलिस द्वारा यह घटनाएं आम बात हो गई हैं।कायमगंज की घटनाओं पर यदि नजर डाली जाए तो बीते दिनों से कई चोरियां हो चुकी हैं लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के चलते एक भी चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है और ना ही चोरी की घटनाएं कम हुई हैं।

इन सब बातों से पता चलता है कि कायमगंज पुलिस कितनी निरंकुश हो चुकी है ।जोकि सरकार की मंशा के अनुरूप कोई भी कार्य करने को तैयार नहीं है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इन पुलिसकर्मियों को इस घटना को अंजाम देने के पश्चात भी कोई कार्यवाही होती है या योगी सरकार की साख को पलीता ही लगाया जाएगा।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)

Comments
Loading...