गन पॉइंट पर घर के सदस्यों को बंधक बना लाखों की लूट 

0 9

एटा — जनपद एटा में आधा दर्जन हथियार बन्द बदमाशों ने एक न्यायालय के रिटायर्ड बाबू के घर में घुस कर गन पॉइंट पर घर के सदस्यों को बंधक बना कर लाखों की लूट कर मौके से फरार हो गए।

Related News
1 of 809

घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर पीड़ित की तहरीर पर थाना कोतवाली देहात में एफआईआर दर्ज कर लिया है।

दरअसल यह पूरी घटना जनपद एटा शहर की पॉश कॉलोनी वर्मा नगर में देर रात कलेक्ट्रेट के रिटायर्ड बाबू राजबीर सिंह यादव के घर में आधा दर्जन शसस्त्र बदमाशों ने घुस कर बुजुर्ग दंपति व  उसकी बेटी को हथियारों की नोंक पर बंधक बना कर डेढ़ घंटे तक आराम से लूट पाट करते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(रिपोर्ट-आरबी,द्विवेदी,एटा)

Comments
Loading...