नकाबपोश बाइक सवारों ने दिनदहाड़े मिर्ची पाउडर डालकर पेट्रोल पम्प मैनेजर से की लूटपाट

0 18

बदायूं– शहर के घनी आबादी वाले मोहल्ले में दिनदहाड़े नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने मिर्ची पाउडर डालकर पेट्रोल पम्प के मैनजर से साढे 13 लाख रुपए लूट लिए। मैनेजर के विरोध करने पर बदमाश तमंचा दिखाते हुए फरार हो गए।

Related News
1 of 810

बदायूं जिले के सदर कोतवाली इलाके मोहल्ला पटियाली सराय में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने मिर्ची पाउडर डालकर पेट्रोल पंप के मैनेजर से 13 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर लुटरे आसानी से फरार हो गए। आपको बता दें कि शहर के नवादा स्थित पंजाब पेट्रोल पंप मैनेजर नरेंद्र सुबह पम्प से  कैश लेकर स्कूटी द्वारा बैंक में जमा करने जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशो ने मिर्ची पाउडर ड़ालकर रकम लूट ली और फरार हो गए। साढे 13 लाख की लूट से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। 

लूट की वारदात के बाद एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया और जिले के सभी पॉइंट पर चेकिंग करने सख्त निर्देश दिए ताकि लुटरों को पकड़ा जा सके।

(रिपोर्ट-राहुल सक्सेना, बदायूं)

Comments
Loading...