सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, तेल कंपनियों के साथ बैठक आज

0 64

न्यूज डेस्क — लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों से त्रस्त जनता के लिए अब थोड़ी राहत की खबर आई है।देश में बुधवार से पेट्रोल-डीजल सस्ता हो सकता है। सरकार इसके लिए तेल कंपनियों से मिलकर नई योजना बनाने पर काम कर रही है।

Related News
1 of 1,041

 मिली जानकारी के मुताबिक पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मंगलवार शाम तेल कंपनियों के साथ बैठक होगी। इस बैठक में बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए नया फॉर्मूला निकाला जा सकता है।हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि पेट्रोल-डीजल को सस्ता करने के लिए क्या विकल्प मिलेगा, लेकिन थोड़ी राहत मिलना तय माना जा रहा है। अभी रोजाना तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिवाइज करती हैं।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जीएसटी के दायरे में लाने की वकालत करत रहे हैं, लेकिन, राज्य सरकारें इसके लिए तैयार नही हैं। एक्साइज ड्यूटी घटाने से भी कोई खास असर नहीं होगा और इससे सरकारी खजाने पर भी बोझ बढ़ेगा। क्योंकि, पेट्रोल-डीजल के दाम इस वक्त रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। इसलिए पेट्रोलियम मंत्री तेल कंपनियों से खुद बोझ वहन करने को कह सकते हैं और रोजाना कीमतों में बदलाव नहीं होगा।

दो दिन पहले पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि जल्द ही सरकार बढ़ती कीमतों का समधान निकालेगी। उन्होंने कहा था कि “मैं स्वीकार करता हूं कि देश के नागरिकों, खास करके मिडिल क्लास ईंधन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से परेशान है।” हालांकि, अमेरिका ने ईरान से होने वाली न्यूक्लियर डील से हाथ खीचें हैं, तब से अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ी हैं। ओपेक देशों में तेल के कम उत्पादन और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के कारण दाम बढ़ाए गए हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...