पिता का नाम न लिख पाने पर चपरासी ने दलित छात्रा को जमकर पीटा

0 18

फतेहपुर– यूपी के  फतेहपुर जिले में दलित छात्रा की स्कूल में चपरासी ने जमकर पिटाई कर दी और पिटाई की वजह है सिर्फ अंग्रेजी में नाम ना लिख पाना। 

Related News
1 of 810

मामला बिंदकी कोतवाली के कंसा खेड़ा गांव का है,जहां पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 8वीं की छात्रा की शराब के नशे में धुत चपरासी ने जमकर पिटाई कर और मासूम के छात्र अभद्रता और गाली-गलौच तक की। पीड़ित को पिटता देख अन्य अध्यापकों ने किसी तरह बचाया। जिसके बाद घर पहुंची पीड़ित छात्रा ने परिजनों से आप बीती सुनाई और परिजन पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण के लिए पीड़ित को अस्पातल भेजा। 

परिजनों की माने तो पिटाई की वजह से पीड़ित काफी दहशत में है। वहीं पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

(रिपोर्ट- नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर ) 

Comments
Loading...