सपाइयों ने फूंका ओमप्रकाश राजभर का पुतला

0 18

वाराणसी– उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के कथित तौर पर यादवों और राजपूतों को लेकर विवादित बयान देने पर ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ सपाई सड़क पर उतर आए।

रविवार को कोतवाली थानांतर्गत हरतीर्थ चौराहे (विशेश्वरगंज) पर उनका पुतला फूंककर उनसे माफी मांगने की मांग की गई। बनारस में पत्रकारों से बात करते हुए राजभर ने शुक्रवार (27 अप्रैल) को कहा कि यादव और राजपूत जाति के लोग शराब का सेवन सबसे ज्यादा करते हैं।सपाइयों ने कहा यादवों व राजपूतों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपाइयों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यादवों व राजपूतों के खिलाफ गलत बयानबाजी करने वाले ओमप्रकाश राजभर को भाजपा गले लगा रही है। यदि भाजपा यादवों व राजपूतों का जरा सी भी सम्मान करती है, तो तत्काल ओमप्रकाश राजभर की पार्टी से गठबंधन तोड़े। सपा यादवों व राजपूतों के अपमान को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी।

Related News
1 of 1,458

कैबिनेट मंत्री के बिगड़ैल बोल कहा- सबसे ज्यादा शराब पीते हैं यादव-राजपूत

पुतला फूंकने में विक्की गुप्ता, योगेश यादव, अंशुमान चंद्रवंशी, अहमददुल्ला अंसारी, आशीष सेठ, सोभितकान्त पांडेय, आनंद कश्यप, गोविंद यादव, सागर यादव, अरविंद प्रजापति रहे।

 

(रिपोर्ट – ब्रजेन्द्र बी. यादव , वाराणसी ) 

Comments
Loading...