NEET परीक्षा में धांधली को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, लखनऊ में पुलिस से हुई झड़प

209

NEET Result 2024, नई दिल्ली: नीट यूजी 2024 (NEET UG 2024) में कथित धांधली के खिलाफ शुक्रवार 21 जून को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई समेत कई जगहों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में देशभर के कांग्रेस नेताओं को पत्र लिखा था। इसमें विभिन्न राज्यों के कांग्रेस अध्यक्षों से न्याय की मांग को लेकर शुक्रवार को राज्य मुख्यालयों पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया था।

लखनऊ में पुलिस और कांग्रेस नेताओं में हुई झड़प

इस कड़ी में उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान विधानसभा घेरने जा रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लगे बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत करीब 100 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नीट परीक्षा में पेपर लीक और नकल के कारण परेशान हुए छात्रों से भी मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेगी।

सड़क पर उतरे कई छात्र संगठन

Related News
1 of 1,743

उधर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार को छात्र हाथों में काले झंडे लेकर सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की। वहीं डीयू में चल रहे इस विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली विश्वविद्यालय का अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली एनटीए ने छात्रों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है और इस पूरे मामले पर शिक्षा मंत्री की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसके अलावा नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ कई छात्र संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र संगठनों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः- UP Weather: यूपी में झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत ! तीन दिन बाद सुहावना होगा मौसम

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...