मुजफ्फरपुरः ऑटो चालकों ने पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटा

0 12

न्यूज डेस्क — बिहार के मुजफ्फरपुर में कुछ ऑटो चालकों ने मिलकर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की बुरी तरह पिटाई कर दी। घायल अवस्था में पुलिसकर्मी को छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

Related News
1 of 1,457

बाद में स्थानीय लोगों ने पीड़ित पुलिसकर्मी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, उनका इलाज जारी है। उधर, पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक अघोरिया बाजार चौक पर शाम के समय गलत दिशा से आ रहे एक ऑटो को रोकने पर चालक पुलिसकर्मी पर भड़क गया। बताया जा रहा है कि आरोपी चालक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पुलिसकर्मी की पिटाई शुरू कर दी। इसका एक विडियो भी वायरल हो रहा है।

वायरल विडियो में ऑटो चालक और उसके दोस्त पुलिसकर्मी को काफी अपशब्द बोल रहे हैं और दौड़ा-दौड़कर उनकी पिटाई कर रहे हैं। विडियो में एक और पुलिसकर्मी मौके पर दिख रहा है। लेकिन वह साथी पुलिसकर्मी का बीच-बचाव करते नहीं दिखा। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों ने जरूर हस्तक्षेप कर ड्राइवर को भीड़ से बचाया। इसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है।

Comments
Loading...