रिश्तों का कत्लः जमीन की खातिर भाई ने भाई को पीट-पीट कर मार डाला

0 75

बाराबंकी — क्या इस कलयुग में भाई-भाई से ज्यादा जमीन की कीमत लोगों को दिखने लगी हैं, तभी तो अब एक भाई दूसरे भाई की हत्या तक करने में अपना अधिकार समझने लगा हैं।

Related News
1 of 809

ताजा मामला यूपी के बाराबंकी जिले का हैं जहां थाना मसौली अंतर्गत पहलीपार निवासी बड़े भाई हरिश्चंद्र ने घर की जमीन की खातिर अपने सगे भाई दिनेश चंद्र को इतना मारा पीटा की उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक की पत्नी सुधा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी भाई हरिश्चंद्र को गिरफ्तार कर लिया हैं। जबकि अन्य नामजद आरोप अभी भी फरार चल रहे हैं।

दरअसल पीड़ित महिला और उसके परिवार वालों का आरोप हैं की उनके पति को उनके जेठ ने बंद कमरे में इतना मारा पीटा की उनकी मौत हो गयी है।वहीं एसपी बाराबंकी सतीश कुमार का कहना हैं जमीन के मामले में पुलिस राजस्व विभाग से मिलकर मामले निस्तारण करवा रही हैं। लेकिन बड़ा सवाल हैं की क्या जमीन के आगे रिश्तों की कोई अहमियत नही रह गयी हैं ?

(रिपोर्ट-सतीश कश्यप,बाराबंकी) 

Comments
Loading...