लखनऊःमां ने अपने 4 माह के बच्चे का गला दबाकर उतारा मौत के घाट

0 15

लखनऊ — राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर में एक मां ने अपने चार माह के बेटे की गला दबाकर हत्‍या कर दी। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि महिला डिप्रेशन में थी।

Related News
1 of 809

दरअसल सुभ्रा तिवारी इंदिरानगर स्थित रविंद्रपल्ली में अपने चार माह के बच्‍चे और पति के साथ रहती हैं। सोमवार देर रात सुभ्रा ने अपने चार माह के मासूम बेटे की गला दबा कर हत्या कर दी। उसके पति ने बताया कि सुभ्रा लम्बे समय से डिप्रेशन में चल रही थी जिसका मुंशी पुलिया में एक होम्योपैथीक डॉक्टर से उसका इलाज भी चल रहा था।

बता दें कि सुभ्रा के पति गुजरात में एक कंपनी में  इंजीनियर थे, लेकिन सुभ्रा की बीमारी के कारण वह नौकरी छोड़कर लखनऊ आ गए थे। पिछले छह माह से वह लखनऊ में ही रह रहे हैं। फिलहाल पुलिस सुभ्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Comments
Loading...