नींद की गोली खिलाकर नाबालिग बेटी से करवाती थी धंधा, भाई ने भी किया गंदा काम

0 58

मेरठ –यूपी के मेरठ में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने समाज को तो शर्मसार किया ही साथ ही माँ बेटी के रिश्ते को भी कलंकित कर दिया।

Related News
1 of 810

यहां एक माँ अपनी नाबालिंग बेटी से जिस्मफरोशी का काम करवाती थी और मना करने पर उसको पीटा जाता था। वहीं बेटी को घर मे कैद कर रखा जाता था। यही नहीं अपने ही घर मे नाबालिंग को कई कई दिन तक खाना नहीं मिलता था। नाबालिंग किसी तरह से भाग कर एसएसपी आफिस पहुँची। उसने जब एसएसपी नितिन तिवारी को आपबीती बताई तो एसएसपी भी उसकी बातों को सुनकर हैरान हो गए।

दरअसल मामला थाना गंगा नगर के भागीरथी कुंज का है। पीडिता ने बताया कि वह अपने घर से तीन दिनों से गायब थी। इस दौरान वो भूखी प्यासी मेरठ के कमिश्नरी पार्क में सोई। उसने एसएसपी को बताया कि उसका भाई भी उसके साथ गलत काम करता है। भाई रोज उसको नशे की गोलियां खिलाता है।  एसएसपी ने पीड़िता को कार्यवाई का आश्वासन दिया है। एसएसपी ने पीड़िता को महिला थाने भिजवा दिया। वहीं थाना पुलिस को जाँच कर कार्यवाई के लिए आदेशित किया है।

(रिपोर्ट-प्रदीप शर्मा,मेरठ)

Comments
Loading...