प्रेमी पति ने प्रेमिका को मारी गोली

0 63

फर्रुखाबाद–फर्रुखाबाद की सदर कोतवाली के मोहल्ला नरकसा में प्रेमी पति ने प्रेमिका के गोंली मार कर घटना स्थल से फरार हो गया।अभी दो वर्ष पहले प्रेम विवाह हुआ था । उनका प्रेम सात सालों से चल रहा था। उन दोनो में प्यार एक ही कारखाने में साथ काम करने से शुरू हुआ था।

Related News
1 of 810

कुछ दिनों से दोनो अलग अलग रहने लगे थे।जिसके चलते युवक ने अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतारने का प्रयास किया।गोली लगने से महिला गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी।लोगो ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरकसा चमड़ा मंडी निवासी  रामआसरे ने बताया कि उसकी पुत्री नैना देवी वाथम से साहबगंज क्षेत्र के मोहल्ला अधइयन निवासी अर्जुन दिवाकर ने बीते साथ दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह कर लिया था।लेकिन नैना बीते सात वर्षो तक उसके साथ रही।लेकिन विवाह के बाद से अर्जुन आये दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था।वह उसका लगातार विरोध करती थी लेकिन उसकी आदतों में कोई सुधार नही हो रहा था।उसके कोई संतान ना होने का भी ताना मारा जाता था।उसके पति ने अपना सब्जी बेचने का काम भी छोड़ दिया था। जिससे नैना के घर में आर्थिक तंगी ने भी जन्म ले लिया था। अर्जुन की मारपीट से आजिज होकर नैना बीते एक वर्ष पूर्व वह घर आ गयी थी।

वह लोगों के घरों में काम-काज कर अपना पेट पाल रही थी।सुबह वह कादरी गेट के निकट एक गेस्ट हॉउस में काम करने जा रही थी उसी दौरान अचानक घात लगाए खड़े उसके पति अर्जुन ने उसको तमंचे से गोली मार दी।गोली उसके पेट में लगी। स्थानीय लोगो ने लोहिया अस्पताल भर्ती कराया गया।लेकिन हालत में कोई सुधार न होने डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रिफर कर दिया। डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि एक महिला को गोंली लगने के कारण भर्ती किया गया है हालत नाजुक होने पर उसे हाई सेंटर रिफर कर दिया गया है।

(रिपोर्ट -दिलीप कटियार , फर्रुखाबाद )

Comments
Loading...