मेरठ पुलिस ने दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन बदमाशों को मारी गोली

0 24

मेरठ — पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पुलिस एक बार फिर एक्शन मोड में आ गई है और बदमाशों का काल बनकर उन पर टूट रही है। जहां मेरठ में देर रात दो अलग- अलग जगह पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई है। जिसमें तीन बदमाशों को पुलिस की गोली लगी है । घायल तीनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related News
1 of 810

बता दें मेरठ के थाना रेलवे रोड इलाके के जामिया बाग चौराहे पर चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया । पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। घायल बदमाश की पहचान 25 हजार के इनामी बदमाश वकील के रूप में हुई । पकड़े गए बदमाश वकील पर एक दर्जन से भी अधिक मुकदमा दर्ज है। वकील ने 2017 में जयपुर में डकैती के बाद एक हत्या भी की थी। और अब मेरठ और आसपास के जिलों में डकैती की वारदात को अंजाम देता था।

वहीं दूसरी मुठभेड़ थाना परतापुर क्षेत्र के बिजली बंबा बायपास पर हुई । यहां पर मुखबिर की सूचना पर लूट की योजना बना रहे बदमाशों की पुलिस ने घेराबंदी कर ली तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई । घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और पूछताछ की जा रही है।

(रिपोर्ट-अर्जुन टंडन,मेरठ)

Comments
Loading...